बिहार के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, 42 डिग्री तक जा सकता है पारा;
15 जून तक मानसून की एंट्री बिहार के मौसम में अगले 72 घंटे बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। उत्तर बिहार में आंधी और वज्रपात का अलर्ट तो दूसरी तरफ दक्षिण बिहार के लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक और ऊपर जाएगा। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में भीषण लू चलने की आशंका है।