Home Breaking News Raja Shivaji Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ने लगी...

Raja Shivaji Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ने लगी ‘भूत बंगला’, शुक्रवार को कमाई में आया उछाल

14
0

Raja Shivaji Box Office Collection: राजा शिवाजी के आगे फीकी पड़ने लगी ‘भूत बंगला’, शुक्रवार को कमाई में आया उछाल

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) की बॉक्स ऑफिस पर बादशाहत बरकरार है। ‘राजा शिवाजी’ को दो भाषाओं हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया था और इसी के साथ ही ये भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।

दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने के बाद ऐतिहासिक एक्शन फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बुधवार को भी कलेक्शन के मामले में सुनामी लेकर आई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 52.72 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।पहले दिन 11.35 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली राजा शिवाजी के लिए पहला हफ्ता भी शानदार रहा। वहीं 8वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने मराठी में जहां अभी तक कुल 6 लाख की कमाई की है, वहीं दूसरी तरफ ‘भूत बंगला’ की मौजूदगी में भी हिंदी भाषा में ‘राजा शिवाजी’ ने एक लाख की कमाई कर ली है। वीकेंड होने की वजह से इस आंकड़े के और बढ़ने की उम्मीद है।