NEET UG Re-Exam Date 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का एलान, पेपर लीक होने के कारण रद हुआ था एग्जाम
नई दिल्ली। देशभर में 03 मई को आयोजित नीट यूजी की परीक्षा को रद कर दिया गया था। परीक्षा में लगभग 23 लाख से ज्यादा छात्रों मे भाग लिया था। नीट यूजी परीक्षा रद होने के बाद से ही परीक्षा में शामिल हुए लाखों को छात्रों का एक ही सवाल था। क्या नीट परीक्षा दोबार आयोजित कराई जाएगी। हालांकि नीट यूजी परीक्षा से संबंधित अब एनटीए की ओर से आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में जो छात्र नीट यूजी री-एग्जाम में शामिल होने वाले हैं। उन सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की तैयारी को ओर तेज कर दें।

