IPS Manoj Sharma: जिस आईपीएस अधिकारी की रियल स्टोरी पर बनी थी ’12th Fail’ फिल्म, उन्हें मुंबई में मिली अहम पोस्ट
महाराष्ट्र सरकार के बड़े प्रशासनिक फेरबदल में IPS अधिकारी मनोज कुमार शर्मा को मुंबई का नया जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (कानून-व्यवस्था) बनाया गया है। ‘12वीं फेल’ फिल्म से चर्चित शर्मा की संघर्षभरी कहानी आज भी लाखों युवाओं को प्रेरित करती है।