पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है
सोमवार दोपहर एक बजे तक चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भारी बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 184 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 93 सीटों तक सिमटती नजर आ रही है।