Home Breaking News हंटावायरस के बाद Norovirus की एंट्री, फ्रांस में क्रूज शिप पर पेट...

हंटावायरस के बाद Norovirus की एंट्री, फ्रांस में क्रूज शिप पर पेट संक्रमण का खतरा; जहाज पर ही रोके गए 1700 यात्री

26
0

हंटावायरस के बाद Norovirus की एंट्री, फ्रांस में क्रूज शिप पर पेट संक्रमण का खतरा; जहाज पर ही रोके गए 1700 यात्र

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में एक क्रूज शिप पर संभावित पेट संक्रमण के मामले सामने आने के बाद करीब 1700 यात्रियों को जहाज पर ही रोक दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कई यात्रियों में गैस्ट्रोएन्टराइटिस जैसे लक्षण पाए गए हैं।

‘एम्बिशन’ नाम का यह क्रूज शिप 8 और 9 मई को ब्रिटेन के बेलफास्ट और लिवरपूल से यात्रियों को लेकर फ्रांस और स्पेन की यात्रा पर निकला था।

फ्रांस के गिरोंद क्षेत्र की स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार, जहाज पर लगभग 50 यात्रियों में तेज पेट खराब होने और उल्टी-दस्त जैसे लक्षण देखे गए।