Home Breaking News मुंबई। महाराष्ट्र के गैर-मराठी रिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा आसानी...

मुंबई। महाराष्ट्र के गैर-मराठी रिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा आसानी से बोलने, समझने और दैनिक

23
0

मुंबई। महाराष्ट्र के गैर-मराठी रिक्शा और टैक्सी चालकों को मराठी भाषा आसानी से बोलने, समझने और दैनिक

व्यवहार में प्रभावी रूप से उपयोग करने योग्य बनाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा व्यापक मराठी शिक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे राज्य में करीब 4500 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, ऐसी घोषणा परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने की है ।

मुंबई में आयोजित रिक्शा-टैक्सी यूनियनों की बैठक में मंत्री सरनाईक ने यह महत्वपूर्ण निर्णय घोषित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में कार्यरत गैर-मराठी चालकों के लिए मराठी भाषा का ज्ञान समय की आवश्यकता बन गया है।

महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, ठाणे, नाशिक सहित अन्य बड़े शहरों में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आए चालक रिक्शा और टैक्सी व्यवसाय में कार्यरत हैं। कई बार भाषा की समस्या के कारण यात्रियों और चालकों के बीच संवाद में कठिनाई होती है। सरकार का मानना है कि यह मराठी शिक्षण अभियान इस समस्या को दूर करने में सहायक साबित होगा।