Home Breaking News अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावों को...

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावों को बनाया निशाना; खतरे में शांति वार्ता

17
0

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, बारूदी सुरंग बिछाने वाली नावों को बनाया निशाना; खतरे में शांति वार्त

 

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर चल रहे बातचीत के बीच अमेरिकी सैनिकों ने दक्षिणी ईरान पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना दक्षिणी ईरान में आत्मरक्षा के नाम पर हमले की है।

सेंटकॉम के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिका ने दक्षिणी ईरान में आत्मरक्षा के लिए हमले किए। “ईरानी सेना द्वारा उत्पन्न खतरों से अपने सैनिकों की रक्षा के लिए अमेरिकी सेना ने आज दक्षिणी ईरान में आत्मरक्षा संबंधी हमले किए।इनमें मिसाइल प्रक्षेपण स्थल और बारूदी सुरंगें बिछाने का प्रयास कर रही ईरानी नौकाएं शामिल थीं। अमेरिकी केंद्रीय कमान मौजूदा युद्धविराम के दौरान संयम बरतते हुए अपने सैनिकों की रक्षा करना जारी रखे हुए है।