‘28 दिनों से मेरे…’ अशोक खरात से अपने संबंधो पर क्या बोलीं रूपाली चाकणकर, आ गया बयान
मुंबई में एनसीपी नेता रूपाली चाकणकर ने अशोक खरात से कथित संबंधों के आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि 28 दिनों से बिना सबूत उनके परिवार को बदनाम किया जा रहा है. खरात पर यौन उत्पीड़न व धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं और जांच जारी है. चाकणकन ने गुमनाम पत्र पर सवाल उठाए और किसी भी गलत काम से जुड़ाव से इनकार करते हुए सच्चाई सामने आने का भरोसा जताया.