मुंबई में बन रही मेट्रो लाइन 6( स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली) के निर्माण कार्य में एक अहम उपलब्धि हासिल की गई है।
शनिवार-रविवार की रात को जोगेश्वरी- राम मंदिर के बीच 10 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था l इस दौरान 32 मीटर लंबे तीन भारी गार्डर लॉन्च किए गए, जिनमें प्रत्येक का वजन लगभग 110 मैट्रिक टन था। यह कार्य मेट्रो परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। अधिकारी के अनुसार, इस कार्य को पूरा करने के लिए 6वीं लाइन और शंटिंग लाइन पर 10 घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया था। इसके अलावा, अप थ्रू लाइन पर 3 घंटे और 5वीं लाइन पर 5 घंटे का अलग-अलग ब्लॉक लिया गया, ताकि काम सुरक्षित और सुचारू रूप से किया जा सके।