Home Breaking News नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hedge) ने अभिनेता से राजनेता बने...

नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hedge) ने अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय के साथ उनकी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ में काम किया है।

38
0

सच हो गई Pooja Hedge की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का पहले ही दे दिया था संकेत

 नई दिल्ली। एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hedge) ने अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय के साथ उनकी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ में काम किया है। फिल्म बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।

विजय की तमिलनाडु चुनाव में जीत के बाद,अभिनेत्री ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि विजय की चुनाव जीत से पहले ही उन्होंने इसकी भविष्यवाणी कर दी थी।

वीडियो में एक व्हाइटबोर्ड है जिस पर लिखा है,”चुनाव कौन जीतेगा?” पूजा बोर्ड पर लिखी हुई चीज दिखाती है और फिर विजय की ओर इशारा करती हैं। इस दौरान विजय शर्मा जाते हैं।

वीडियो शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा, “लगता है मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी? विजय सर, आपके सपने सच हों।”