इंडिगो की उड़ान 6ई 6474 जम्मू में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दिल्ली लौट आई। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को दिल्ली में सुरक्षित उतारा गया, जिससे सभी यात्री सुरक्षित हैं।
नई दिल्ली। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 6474 सुबह अपने निर्धारित समय 7:30 बजे जम्मू के लिए रवाना हुई थी।
तय शेड्यूल के मुताबिक इसे सुबह 8:30 बजे जम्मू में लैंड करना था। लेकिन जम्मू पहुंचने से कुछ समय पहले ही पायलट को वहां के प्रतिकूल और खराब मौसम की जानकारी मिली।
खराब मौसम का फ्लाइट की लैंडिंग पर क्या असर पड़ा?
खराब दृश्यता के कारण जम्मू में सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं थी। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने विमान को तुरंत दिल्ली डाइवर्ट करने का फैसला किया, जहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।