Delhi :दिल्ली में अब जल्द बनेंगे QR कोड वाले स्मार्ट राशन कार्ड, चोरी-धांधली पर लगेगी लगाम।
राशन वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नए स्मार्ट राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं। ये स्मार्ट राशन कार्ड नए डिजाइन, क्यूआर कोड और आधुनिक डिजिटल फीचर्स से लैस होंगे, जिससे राशन वितरण अधिक पारदर्शी और लोगों के लिए आसान हो जाएगा।
राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रत्येक शनिवार (1 मई से) को सुबह 9 से 11 बजे तक सभी संबंधित केंद्रों पर असिस्टेंट कमिश्नर की मौजूदगी में ‘जन शिकायत समाधान कैंप’ लगाए जाएंगे। इनमें राशन कार्ड से जुड़े सभी लंबित मामलों का मौके पर ही समाधान होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।