बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म की डूबेगी नैया? धुरंधर 2 ने खेल दिया बड़ा दांव ।
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ रही है। 1500 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार मूवी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच रही है।
कोविड महामारी के बाद साल 2023 बॉलीवुड के लिए सबसे अच्छा रहा था। ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों ने दुनियाभर में कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। उसके बाद लगभग दो साल तक ‘धुरंधर’ के अलावा हिंदी सिनेमा की किसी फिल्म ने उस तरह का बिजनेस नहीं किया, जितनी उम्मीद की गई थी।