चेन्नई के सामने होगी हैदराबाद की चुनौती, राजस्थान वाला चमत्कार दोहराना चाहेंगे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन
प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध होने वाले आईपीएल मैच में नए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। अनुभवी गेंदबाज हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट की जगह टीम में शामिल किए गए इस युवा जोड़ी ने आते ही शानदार प्रदर्शन किया। दोनों युवा गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है।