वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर सोनिया गांधी के खिलाफ आज कोर्ट में सुनवाई, विपक्ष रखेगा दलील।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में नाम शामिल होने से संबंधित आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई करेगी। याचिका में आरोप है कि भारतीय नागरिकता मिलने से पहले उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया।