Sonu Sood ने क्यों रिजेक्ट की थी सलमान खान की Dabangg 2? ‘दबंग’ की स्क्रिप्ट में भी करवाया था बदलाव।
सोनू सूद (Sonu Sood) को आज भले ही असल जिंदगी उनके मददगार रवैये के लिए जाना जाता हो, लेकिन परदे पर उन्होंने हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे यादगार विलेन के रोल निभाए हैं। जिनमें से एक रोल है ‘दबंग’ का छेदी सिंह, लेकिन मजे की बात यह है कि एक्टर ने यह रोल लगभग मना ही कर दिया था।