Home Breaking News Dhurandhar The Revenge Review: पहले से और भी घातक हुआ ‘हमजा’, रणवीर...

Dhurandhar The Revenge Review: पहले से और भी घातक हुआ ‘हमजा’, रणवीर ने हिलाया लियारी का तख्त; पढ़े रिव्यू

26
0

Dhurandhar The Revenge Review: पहले से और भी घातक हुआ ‘हमजा’, रणवीर ने हिलाया लियारी का तख्त; पढ़े रिव्यू।

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। पिछले वर्ष दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) की शुरुआत कंधार हाईजैक जैसे झकझोरने वाले प्रसंग से हुई थी। उसी कथा को आगे बढ़ाते हुए धुरंधर : द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) यह स्पष्ट करती है कि बदलते समय के साथ भारत की सोच और रणनीति भी बदली है।

यह नया भारत है जो घर में घुसकर मारेगा। शीर्षक से ही स्‍पष्‍ट है कि इस बार प्रतिशोध लिया जाएगा। मूल फिल्म के एक शुरुआती दृश्य में अपहरणकर्ता कहता है ‘पड़ोस में ही रहते हैं हम, गूदे भर का जोर लगा लो और बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो।’