उत्तर प्रदेश:UP में ‘नव निर्माण के 9 साल’ पर 9 दिन के मेले और कार्यक्रम, जिलों में दिखेगा विकास का रिपोर्ट कार्ड।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूरे होने पर 26 मार्च 2026 तक प्रदेश मुख्यालय से लेकर सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इन आयोजनों के जरिए बीते नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी।इस संबंध में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।