Home Breaking News सबसे प्यारा पल,’ Ameesha Patel ने सलमान खान संग शेयर कीं पुरानी...

सबसे प्यारा पल,’ Ameesha Patel ने सलमान खान संग शेयर कीं पुरानी फोटो, साझा किया रोचक किस्सा।

21
0

सबसे प्यारा पल,’ Ameesha Patel ने सलमान खान संग शेयर कीं पुरानी फोटो, साझा किया रोचक किस्सा।

फिल्म कहो न प्यार है… से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वालीं अभिनेत्री अमीषा पटेल को नहीं जानता। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं अमीषा ने हाल ही में कुछ थ्रोबैक फोटोज को शेयर किया है, जिनमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। 

इस दौरान अमीषा पटेल ने एक रोचक किस्सा भी साझा किया है और बताया है कि उनकी ये तस्वीरें किस समय के दौरान की हैं। 

सलमान संग अमीषा की थ्रोबैक फोटोज

अमीषा पटेल अपने प्रोफेशनल करियर के अलावा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही कारनामा उन्होंने रविवार को दोहराया है, जब अमीषा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सलमान खान संग अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटोज में आप सलमान और अमीषा के अलावा इनके करीबी दोस्त एक साथ नजर आएंगे। 

अमीषा ने इस इंस्टा पोस्ट में लिखा है- अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अपना जन्मदिन मनाया था और ये उसके जश्न की एक पुरानी याद है। उस दौरान हम अपने वर्ल्ड टूर पर थे। सलमान खान के साथ केक काटने का सबसे प्यारा पल, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद प्यारे लग रहे थे।