Home Breaking News महाराष्ट्र में VHP की तिलक, कलावा और आधार गाइडलाइंस पर मचा घमासान

महाराष्ट्र में VHP की तिलक, कलावा और आधार गाइडलाइंस पर मचा घमासान

8
0

कौन कहता है मुसलमान गरबा नहीं खेल सकता? महाराष्ट्र में VHP की तिलक, कलावा और आधार गाइडलाइंस पर मचा घमासान

महाराष्ट्र में वीएचपी की गरबा-डांडिया गाइडलाइंस को लेकर घमासान शुरू हो गया है। शरद पवार की एनसीपी, कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं। राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पूछा कि कौन कहता है कि मुसलमान गरबा नहीं खेल सकते? विश्व हिंदू परिषद के लोग, जो हाल ही में खुद को धार्मिक ठेकेदार के रूप में पेश करने लगे हैं, ऐसे बयान दे रहे हैं। यह देश की परंपरा है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक इतिहास में मुसलमानों का भी बड़ा योगदान रहा है। वहीं शरद पवार की एनसीपी ने कहा कि इस तरह की गाइडलाइंस असंवैधानिक हैं।

संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस के सम्मानित सरसंघचालक मोहन भागवत विदेश जाते हैं और कहते हैं कि हमारे देश में हिंदू-मुसलमानों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए, चाहे वह राजनीतिक, सांस्कृतिक या धार्मिक हो। हमें साथ रहकर काम करना चाहिए