Home Breaking News महाराष्ट्र के गरबा-डांडिया में मुसलमानों की एंट्री पर VHP का फैसला, जारी...

महाराष्ट्र के गरबा-डांडिया में मुसलमानों की एंट्री पर VHP का फैसला, जारी की गाइडलाइंस

10
0

महाराष्ट्र के गरबा-डांडिया में मुसलमानों की एंट्री पर VHP का फैसला, जारी की गाइडलाइंस

मुंबई। महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले नवरात्रि उत्सव से पहले विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने गरबा और डांडिया कार्यक्रमों को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। संगठन ने कहा है कि नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले गरबा-डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों की भागीदारी नहीं होनी चाहिए।
VHP ने आयोजकों से प्रतिभागियों की हिंदू पहचान सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए आधार कार्ड जांचने, माथे पर तिलक लगाने और कलाई में कलावा बांधने जैसे उपायों का सुझाव दिया गया है।
VHP के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने कहा कि नवरात्रि केवल मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देवी की पूजा का पर्व है। उन्होंने कहा कि जो लोग मूर्ति पूजा के खिलाफ हैं, उनके इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का सवाल उठता है।
नायर ने कहा कि ये कदम किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि हिंदू त्योहारों की सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए एहतियाती उपाय हैं।