Home Breaking News मुंबई लोकल की फेरी 2030 तक 3500 होगी

मुंबई लोकल की फेरी 2030 तक 3500 होगी

11
0

मुंबई लोकल की फेरी 2030 तक 3500 होगी

मुंबई में लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2030 तक मुंबई की लोकल ट्रेनों की दैनिक फेरी बढ़ाकर 3500 की जाएगी। फिलहाल मुंबई में रोजाना करीब 3200 लोकल फेरी संचालित होती हैं।

रेल मंत्री ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और सावंतवाड़ी रोड के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई। इस सेवा से मुंबई और कोंकण क्षेत्र के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

वैष्णव ने बताया कि मुंबई उपनगरीय रेलवे की क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 18 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस साल 350 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर 20 और स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है।

रेल मंत्री के अनुसार, जोगेश्वरी, दादर, वसई रोड और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर नए प्लेटफॉर्म, पिट लाइन और स्टेबलिंग लाइन बनाई जा रही हैं।