Home Breaking News ‘मैं भगवान नहीं, पब्लिक सर्वेंट हूं’, आईएएस तुकाराम मुंढे कोर्ट के आदेश...

‘मैं भगवान नहीं, पब्लिक सर्वेंट हूं’, आईएएस तुकाराम मुंढे कोर्ट के आदेश पर गलतियां सुधारने की कही बात

8
0

‘मैं भगवान नहीं, पब्लिक सर्वेंट हूं’, आईएएस तुकाराम मुंढे कोर्ट के आदेश पर गलतियां सुधारने की कही बात

महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने कोर्ट की आलोचना पर कहा कि वह भगवान नहीं, बल्कि एक पब्लिक सर्वेंट हैं और अदालत द्वारा बताई गई किसी भी गलती को सुधारेंगे।
महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर विभाग की सख्ती का बचाव किया है। 3 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कोर्ट द्वारा FDA की कार्रवाई पर सवाल उठाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भगवान नहीं, बल्कि एक पब्लिक सर्वेंट हैं और कोर्ट अगर किसी गलती की ओर इशारा करता है तो उसमें सुधार किया जाएगा। मुंढे ने कहा कि विभाग सभी कार्रवाई तय प्रक्रिया के तहत करता है और उसका उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित और साफ भोजन उपलब्ध कराना है।