Home Breaking News खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

46
0

खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोलापुर-धुले महामार्ग पर तिसगांव के आगे स्थित खवड्या डोंगर इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतकों में एक युवक और उसके माता-पिता शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि युवक करीब तीन घंटे तक पहाड़ी के किनारे खड़ा रहा। परिजन, स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल विभाग की टीम उसे लगातार समझाने और सुरक्षित नीचे लाने की कोशिश कर रही थी। लोग उससे वापस आने की अपील करते रहे, लेकिन वह पहाड़ी के किनारे से नहीं हटा।

इसी दौरान युवक को बचाने के लिए उसका पिता उसके पास पहुंचा। युवक को पकड़ने की कोशिश में पिता का संतुलन बिगड़ गया और दोनों खाई में गिर गए। इसके कुछ ही देर बाद पति और बेटे को खाई में गिरता देखकर युवक की मां भी खाई में गिर गईं। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।