IAS Tukaram Mundhe: कोलाबा के बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब का फूड लाइसेंस कैंसल, आईएएस तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
ग्रेटर मुंबई के फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने कोलाबा मुंबई स्थित ‘द बॉम्बे प्रेसिडेंसी रेडियो क्लब लिमिटेड’ का फूड बिजनेस लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई एक निरीक्षण के बाद की गई, जिसमें फूड सेफ्टी और साफ सफाई के मानकों का गंभीर उल्लंघन पाया गया।
महाराष्ट्र राज्य के खाद्य और औषधि प्रशासन (FDA) ने गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं पाए जाने के बाद दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित द बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब लिमिटेड का फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एफडीए की यह कार्रवाई महाराष्ट्र के खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंढे (आईएएस) के नेतृत्व में की गई। 19 अगस्त 2026 को किए गए निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम एवं विनियम, 2011 (शेड्यूल-4) के अनेक गंभीर उल्लंघन पाए गए।
एफडीए के अनुसार, रसोईघर के अलग-अलग हिस्सों में मक्खियों का व्यापक प्रकोप पाया गया। इसके अलावा एक मृत कॉकरोच मिला और बर्तन धोने वाले क्षेत्र के पास खुले में कॉकरोच ट्रैप रखे हुए पाए गए।


