ठाणे के सरकारी कार्यक्रम में बजाया लता मंगेशकर वाला वंदे मातरम, एकनाथ शिंदे ने दी हिदायत, ऑफिशियल वर्जन ही चलाएं
ठाणे में सरकारी कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के आधिकारिक संस्करण की जगह लता मंगेशकर का गाया गीत बजाया गया। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने आयोजकों पर नाराजगी जताते हुए सार्वजनिक कार्यक्रमों में आधिकारिक संस्करण बजाने की हिदायत दी और चूक के लिए माफी मांगी।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के ऑफिशियल वर्जन की जगह लता मंगेशकर का गाया हुआ हिंदी गाना बजाया गया। चार मिनट के इस गाने के दौरान डिप्टी सीएम खड़े तो हुए, मगर असहज नजर आए। उन्होंने राष्ट्रगीत गाने के दौरान हस्तक्षेप नहीं किया मगर बाद में भाषण के दौरान नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आयोजकों से सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही, यह पक्का करने को कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में वंदे मातरम का ऑफिशियल वर्जन ही बजाया जाए। उन्होंने इस चूक के लिए माफी भी मांगी।बता दें कि शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ा है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया। इसके बाद गायकों ने ‘वंदे मातरम’ का गायन शुरू किया।

