Home Breaking News दिल्ली-मेरठ के बीच बनाई 40 लेन की सड़क’, गडकरी का बड़ा दावा;...

दिल्ली-मेरठ के बीच बनाई 40 लेन की सड़क’, गडकरी का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पर चर्चा तेज.

30
0

‘दिल्ली-मेरठ के बीच बनाई 40 लेन की सड़क’, गडकरी का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली और मेरठ के बीच 40 लेन वाली सड़क बनाई है।

पुणे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने हाल ही में दिल्ली और मेरठ के बीच 40 लेन वाली सड़क बनाई है।

उन्होंने कहा कि दूसरे देशों में आधुनिक और चौड़े हाईवे देखकर उन्हें भारत में भी बड़े पैमाने पर सड़कें बनाने की प्रेरणा मिली। गडकरी ने यह बात पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के ‘फेस्टिवल ऑफ थिंकर्स’ कार्यक्रम में कही।

गडकरी ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि 27 साल पहले उनके कार्यकाल में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बनाया गया था और आज भी उस पर कोई गड्ढा नहीं है।

उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि एक्सप्रेसवे की अच्छी स्थिति की चर्चा इंटरनेट मीडिया पर नहीं होती, लेकिन मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ का एक हिस्सा ढहने के बाद उन्हें इंटरनेट मीडिया पर ट्रोल किया गया।