भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल की खाली झोली, अब केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर नजरें
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से घोषित नई राष्ट्रीय टीम में हिमाचल प्रदेश के किसी भी नेता को जगह नहीं मिली है। इसके बाद प्रदेश भाजपा में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब हिमाचल की नजरें केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर टिक गई हैं, जहां प्रदेश को प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिमाचल से सीधे जुड़े किसी नेता को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। हालांकि महेंद्र पांडे को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका संबंध हिमाचल प
