बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने को तैयार है ‘शिवम’, एडवांस बुकिंग में धड़ल्ले से बिके Awarapan 2 के टिकट
अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म आवारापन 2 की एडवांस बुकिंग शानदार तरीके से चल रही है।
19 साल के लंबे अतंराल के बाद अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) शिवम पंडित के किरदार में फिल्म आवारापन 2 के जरिए सिनेमा जगत में वापसी करने जा रहे हैं। कुछ ही दिनों बाद इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले एडवांस बुकिंग के मामले में आवारापन 2 (Awarapan 2) अभी तक शानदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है।
रिलीज से पहले आवारापन 2 कि टिकटें धड़ल्ले से बिक रही हैं, जो इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि इमरान की इस मूवी के लिए फैंस काफी क्रेजी हैं। आइए जानते हैं कि अब तक आवारापन 2 की कितनी टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।


