Home Breaking News बालोद, छत्तीसगढ़के किसान ने कबाड़ से बनाया अनोखा कृषि यंत्र, 5 मिनट...

बालोद, छत्तीसगढ़के किसान ने कबाड़ से बनाया अनोखा कृषि यंत्र, 5 मिनट में एक एकड़ में छिड़काव.

37
0

बालोद के किसान ने कबाड़ से बनाया अनोखा कृषि यंत्र, 5 मिनट में एक एकड़ में छिड़काव

बालोद, छत्तीसगढ़। खेती में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच बालोद के 28 वर्षीय किसान टिकेंद्र साहू ने अपनी मेहनत और जुगाड़ से ऐसा स्वदेशी कृषि यंत्र तैयार किया है, जिसने खेती के काम को आसान और तेज बनाने की नई मिसाल पेश की है।

टिकेंद्र साहू ने कबाड़ और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर करीब 1.70 लाख रुपये की लागत से यह कृषि यंत्र तैयार किया है। खास बात यह है कि यह मशीन महज 5 मिनट में एक एकड़ खेत में खाद और कीटनाशक का छिड़काव करने में सक्षम बताई गई है।