Home Breaking News यूपी के 15 शहरों में बारिश, कारें तक बहने लगीं,68 शहरों में...

यूपी के 15 शहरों में बारिश, कारें तक बहने लगीं,68 शहरों में अलर्ट.

10
0

यूपी के 15 शहरों में बारिश, कारें तक बहने लगीं:मथुरा में डिलीवरी बॉय नाले में बहा, लोगों ने निकाला; 68 शहरों में अलर्ट.

यूपी में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार सुबह मथुरा, गाजियाबाद समेत 15 शहरों में बारिश हो रही है। हाथरस में बारिश से सड़कों पर कमर तक पानी भर गया। बहाव इतना तेज है कि कारें और बाइकें बहने लगीं।

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हैं। हल्की हवा चलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज 68 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मंगलवार की बात करें तो सुबह से लखनऊ, प्रयागराज समेत 50 शहरों में बारिश हुई। मथुरा में नाले ओवरफ्लो हो गए। इसमें डिलीवरी बॉय बाइक समेत बहने लगा। लोगों ने उसे खींचकर निकाला।