Home Breaking News चीन में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान से 8 की मौत; सुपर टाइफून...

चीन में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान से 8 की मौत; सुपर टाइफून ‘बावी’ का भी मंडरा रहा खतरा.

13
0

चीन में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान से 8 की मौत; सुपर टाइफून ‘बावी’ का भी मंडरा रहा खतरा.

 

चीन में इन दिनों कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। सरकारी मीडिया के मुताबिक, इस आपदा में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लगभग 20 करोड़ की आबादी प्रभावित हो सकती है।