यूपी के 1.60 लाख होमगार्ड्स को कैशलेस इलाज मिलेगा:जलालाबाद का नाम परशुरामपुरी होगा; योगी कैबिनेट का एजेंडा जारी
यूपी के करीब 1.60 लाख से अधिक होमगार्ड्स और उनके आश्रित परिजनों का योगी सरकार कैशलेस इलाज कराएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव मंजूर हो सकता है।
होमगार्ड विभाग के अधिकारी ने बताया- यूपी में अभी करीब 1.18 लाख होमगार्ड हैं। 41 हजार से अधिक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस तरह इस सुविधा का लाभ करीब 1.60 लाख से अधिक होमगार्ड और उनके परिजनों को मिलेगा।