आमिर खान ने अपनी पर्सनल जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 5 जुलाई को बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट से शादी की।
हालांकि इस नए जोड़े ने अभी तक मीडिया के सामने एक साथ आकर कोई बात नहीं की है, लेकिन इस निजी समारोह की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। शादी का एक वीडियो क्लिप और तस्वीरें काफी चर्चा में है, जिसमें एक्टर राज ठाकरे को विदा करते हुए दिख रहे हैं। राज ठाकरे इस समारोह में जोड़े को आशीर्वाद देने आए थे। हालांकि इन वीडियो और तस्वीर पर राज ठाकरे ट्रोल हो गए हैं।