Home Breaking News बिलासपुर में नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले में NSUI के प्रदर्शन...

बिलासपुर में नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले में NSUI के प्रदर्शन के बाद विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिर गए हैं।

21
0

बिलासपुर में नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले में NSUI के प्रदर्शन के बाद विधायक देवेंद्र यादव एक नए विवाद में घिर गए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक देवेंद्र यादव खुद अपने हाथों से कुर्ता फाड़ते हुए दिख रहे हैं।

वहीं, देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उनका कुर्ता फाड़ दिया, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में अलग चर्चा शुरू हो गई है।इधर, प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज की है। उनपर सार्वजनिक उपद्रव, बलवा, रास्ता रोकने और दंगा की धारा लगाई गई है