Home Breaking News संभल में रविवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद...

संभल में रविवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी पर बुलडोजर चल रहा है।

16
0

संभल में रविवार को लगातार दूसरे दिन सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी पर बुलडोजर चल रहा है

शनिवार को मस्जिद का 50 फीसदी हिस्सा ढहा दिया गया था। इस बीच, गांव की मुस्लिम महिलाओं के रोने-बिलखने का वीडियो सामने आया है। इसमें महिलाएं और बच्चियां फूट-फूटकर रो रही हैं। एक महिला हाथ जोड़कर प्रशासन से कह रही है-

हमारे गांव में एक ही मस्जिद है। हम हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि हमारी कोई गलती नहीं है। हमें न मंदिर से कोई आपत्ति है, न ही किसी अन्य धार्मिक स्थल से। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। बस यही प्रार्थना है कि हमारी मस्जिद को ऐसे ही रहने दिया जाए। इसे न तोड़ा जाए। हम हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं।

दरअसल, मस्जिद नखासा क्षेत्र के कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी थी। तहसीलदार कोर्ट के आदेश के बाद करीब 120 वर्गमीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा।

मस्जिद के आगे के हिस्से और पिलर को गिराया जा चुका है। 55 फिट ऊंची मीनार भी क्रेन से खींचकर ढहाई जा चुकी है। बुलडोजर एक्शन के दौरान एसपी और डीएम भी मौके पर पहुंचे थे