मुंबई: बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) जाने वाले वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से प्रतीक्षित वकोला-बीकेसी फ्लाईओवर अब पूरा होने वाला है।
मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के अनुसार, लगभग 98 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम अगले 10 से 12 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। नतीजतन, जून के अंत तक फ्लाईओवर पर ट्रैफिक शुरू होने की संभावना है। एक बार चालू होने के बाद यह फ्लाईओवर वकोला और बीकेसी के बीच यात्रा को काफी आसान बना देगा। वर्तमान में ट्रैफिक जाम के कारण इस रूट पर वाहन चालकों का काफी समय बर्बाद होता है। हालांकि, नए फ्लाईओवर से यह दूरी सिर्फ 5 से 10 मिनट में तय की जा सकेगी।