Home Breaking News इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में भारतीय महिलाओं ने नया कीर्तिमान स्थापित...

इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में भारतीय महिलाओं ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

9
0

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) के अनुसार, भारतीय महिलाओं द्वारा इंटरनेट के उपयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2019-21 के 33.3% से बढ़कर 2023-24 में 64.3% हो गया है।

इंटरनेट इस्तेमाल करने के मामले में भारतीय महिलाओं ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। छठी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाओं का प्रतिशत 2019-21 के 33.3 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 64.3 प्रतिशत हो गया।

इसके अलावा, दो से चार साल के बच्चों में प्री-स्कूल में उपस्थिति 40.1% से बढ़कर 47% हो गई और 10 या उससे ज्यादा साल की स्कूली शिक्षा पाने वाली महिलाओं का अनुपात 41% से बढ़कर 46.4% हो गया।