अगर 1947 में संघ मजबूत होता तो बंटवारा नहीं होता, सुनील आंबेकर ने बताया तब RSS ने क्या कुछ किया था
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर बड़ा बयान दिया है। उन्हाेंने कहा है कि यदि 1947 में संघ मजबूत होता तो ऐसा कभी नहीं होता है। आंबेकर की यह टिप्पणी संघ में नंबर दो की हैसियत रखने वाले दत्तात्रेय होसबोले के बयान के बाद आई है। जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के संदर्भ में कहा था कि बातचीत की खिड़की खुली रहनी चाहि।
नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जोर देकर कहा है कि अगर 1947 में RSS ज्यादा मजबूत होता, तो देश का बंटवारा नहीं होता। आंबेकर ने बंटवारे को देश के लिए सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक बताया। उन्हाेंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उस समय RSS उतना मजबूत नहीं था जितना आज है, इसके बावजूद उसने हिंदुओं की रक्षा करने और उन्हें बसाने का काम किया। गौरतलब हो कि अंग्रेजों के देश छोड़ने के साथ ही धर्म के आधार प