Ranveer Singh पर बैन के बाद वरुण धवन ने Dhurandhar की सफलता पर दिया ऐसा बयान, फैंस बोले- तुम जलते हो.
नई दिल्ली। वरुण धवन ने हाल ही में आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत स्पाई एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ‘धुरंधर’ की सफलता पर टिप्पणी करके ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी। अपने पिता, फिल्ममेकर डेविड धवन के साथ बातचीत में वरुण ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे रणवीर सिंह के फैंस नाराज हो गए और सोशल मडिया पर वरुण को खरी खोटी सुना दी।
डेविड धवन ने छेड़ी चर्चा यह चर्चा तब हुई जब पिता डेविड धवन (David Dhawan) के साथ वरुण धवन ने चर्चा की कि फिल्ममेकिंग कैसे बदल गई है? और आज फिल्ममेकर आजादी से फिल्में क्यों नहीं बना पा रहे हैं? जाने-माने डायरेक्टर डेविड धवन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जिसके पास भी पेन और फोन है, उसे लगता है कि वह जर्नलिस्ट है। यह बहुत मुश्किल हो गया है। मुझे समझ नहीं आता कि कौन सी फिल्म हिट हुई और कौन सी नहीं। कलेक्शन का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। लेकिन फिर, यह एक्टर्स चलाते हैं। पहले भी था, अभी भी है’