Home Breaking News कोलकाता में ‘बांग्ला पक्ष’ के संस्थापक गार्गा चटर्जी गिरफ्तार, EVM को लेकर...

कोलकाता में ‘बांग्ला पक्ष’ के संस्थापक गार्गा चटर्जी गिरफ्तार, EVM को लेकर अफवाह फैलाने और उकसाने का आरोप

30
0

कोलकाता में ‘बांग्ला पक्ष’ के संस्थापक गार्गा चटर्जी गिरफ्तार, EVM को लेकर अफवाह फैलाने और उकसाने का आरोप

 कोलकाता में बांग्ला पक्ष के संस्थापक और इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टीट्यूट (ISI) के असिस्टेंट प्रोफेसर गार्गा चटर्जी को कोर्ट ने चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है । दरअसल, उन्हें एक दिन पहले भड़काऊ टिप्पणी करने, EVM के बारे में अफवाहें फैलाने और अशांति भड़काने की कोशिश करने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

गार्गा चटर्जी, जो कि ISI के मनोविज्ञान विभाग में फैकल्टी सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया कि, उन्हें बंगालियों की ओर से बोलने के लिए फंसाया जा रहा है। अदालत ले जाते समय उन्होंने कहा, “सच बोलना बंगालियों के लिए अपराध नहीं हो सकता और बंगालियों की आवाज को दबाया जा रहा है।”जानकारी के अनुसार, चटर्जी को कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पांच दिनों की हिरासत मांगते हुए पुलिस ने अदालत को बताया कि, कई बार समन भेजे जाने के बावजूद उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया।