Home Breaking News योगी का बड़ा फैसला- मंत्रियों का काफिला घटेगा:बड़ी कंपनियों में 2 दिन...

योगी का बड़ा फैसला- मंत्रियों का काफिला घटेगा:बड़ी कंपनियों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, सरकारी बैठकें ऑनलाइन होंगी

26
0

योगी का बड़ा फैसला- मंत्रियों का काफिला घटेगा:बड़ी कंपनियों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, सरकारी बैठकें ऑनलाइन होंगी

देश में ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी की अपील के बाद यूपी में योगी सरकार ने मंगलवार को 7 बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरों का काफिला 50% घटेगा। हफ्ते में एक दिन इन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट या बस-मेट्रो से चलना होगा।

सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, वर्कशॉप वर्चुअल होंगी। राज्य सचिवालय की भी 50% बैठकें वर्चुअल होंगी। सीएम ने कहा, जिन कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए।