Home Breaking News हिमंत बिस्वा सरमा फिर बनेंगे असम के CM, 12 मई को लेंगे...

हिमंत बिस्वा सरमा फिर बनेंगे असम के CM, 12 मई को लेंगे शपथ; समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल

32
0

हिमंत बिस्वा सरमा फिर बनेंगे असम के CM, 12 मई को लेंगे शपथ; समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल

नई दिल्ली। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को हिमंत बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया। इससे राज्य में लगातार तीसरी बार राजग सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। सरमा अब 12 मई को शपथ लेंगे।

इससे पूर्व सरमा को केंद्रीय पर्यवेक्षक व मंत्री जेपी नड्डा और सह पर्यवेक्षक हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सरमा ने राजग नेताओं के साथ लोकभवन में जाकर राज्यपाल आचार्य से मुलाकात की और सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया।