Home Breaking News मनोज पांडेय को मंत्री बनाकर शाह ने वादा पूरा किया:पहली बार कैबिनेट...

मनोज पांडेय को मंत्री बनाकर शाह ने वादा पूरा किया:पहली बार कैबिनेट फुल; सबसे ज्यादा 25 ओबीसी मंत्री

20
0

मनोज पांडेय को मंत्री बनाकर शाह ने वादा पूरा किया:पहली बार कैबिनेट फुल; सबसे ज्यादा 25 ओबीसी मंत्री

 

योगी मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरा विस्तार हो गया। 6 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस विस्तार में भूपेंद्र चौधरी को केंद्र के करीब रहने का इनाम मिला है। वहीं, सपा के बागी मनोज पांडेय से गृहमंत्री अमित शाह ने जो वादा किया था, वो पूरा किया है।

सरकार ने नए चेहरों के जरिए पूर्वांचल, पश्चिम, अवध और बुंदेलखंड को साधने की कोशिश की है। ओबीसी और दलित को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व देकर सपा के ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले की काट निकाली गई है। इस विस्तार के बाद अब कैबिनेट में पिछड़ों और दलितों की हिस्सेदारी बढ़ गई है।