Home Breaking News पांच साल में 351 अंगदान मामलों में 37% हिस्सेदारी माताओं की, सौतेली...

पांच साल में 351 अंगदान मामलों में 37% हिस्सेदारी माताओं की, सौतेली मां ने भी किडनी देकर बेटी को दी नई जिंदगी

34
0

अंगदान में सबसे आगे मां…:पांच साल में 351 अंगदान मामलों में 37% हिस्सेदारी माताओं की, सौतेली मां ने भी किडनी देकर बेटी को दी नई जिंदगी

 

श्रीमती ऊषा दुबे के पुत्र अमिताभ अरुण दुबे की रिपोर्ट

मां केवल बच्चों को जन्म ही नहीं देती। उनकी जिंदगी भी बचाती है। इसका प्रमाण मिलता है। छत्तीसगढ़ में अंगदान के पिछले पांच साल के आंकड़ों से। छत्तीसगढ़ में 2022 से 2026 के बीच पिछले पांच साल में अंगदान के कुल 351 केस हुए, जिसमें से 131 माताओं ने ऑर्गन डोनेट करके अपने बच्चों की जिंदगी बचाई।