पंजाब सरकार में मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां ईडी की छापामारी के बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने प्रधानमंत्री पर न सिर्फ पंजाब के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया बल्कि उनकी तुलना मुगल शासक औरंगजेब से भी कर डाली। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा ने केजरीवाल पर पंजाब में उगाही के साथ ही औरंगजेब की तरह काम करने का आरोप लगाया है।