‘DMK 6 महीने तक नहीं देगी कोई दखल’, तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर स्टालिन ने क्लियर किया स्टैंड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर रस्साकसी का माहौल देखने को मिल रहा है। बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल करने में जुटे टीवीके प्रमुख विजय को रोकने के लिए द्रविड़ राजनीति में एक-दूसरे के धुर विरोधी द्रमुक और अन्नाद्रमुक के हाथ मिलाने के संकेत के बीच एमके स्टालिन ने कहा है कि वह 6 महीने तक कोई दखल नहीं देंगे।
डीएमके चीफ ने कहा कि उनकी पार्टी टीवीके के विजय के सरकार बनाने की इंतजार करेगी और छह महीने तक कोई दखल नहीं देगी, सिर्फ स्थिति पर नजर रखेगी।
स्टालिन ने संकेत दिया कि डीएमके कोई संवैधानिक संकट या जल्द ही कोई और चुनाव नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को जारी रखेगी। साथ ही टीवीके द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए वादों को भी पूरा करेगी।