Home Breaking News अखिलेश अकेले भाजपा को कैसे रोकेंगे?:ममता को हराने के बाद पूरा फोकस...

अखिलेश अकेले भाजपा को कैसे रोकेंगे?:ममता को हराने के बाद पूरा फोकस यूपी पर

28
0

अखिलेश अकेले भाजपा को कैसे रोकेंगे?:ममता को हराने के बाद पूरा फोकस यूपी पर;

 

कई बड़े नेता मैदान में उतरेंगे; “INDIA गठबंधन की ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी को हरा दिया, अब अखिलेश यादव की बारी है।” पश्चिम बंगाल में जीत के बाद BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने ऐसा कहा है। मतलब, BJP के निशाने पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव हैं।

यूपी की 80 लोकसभा सीटों की बात करें, तो सपा ही 37 सांसदों के साथ पहले नंबर पर है। 33 सांसदों के साथ दूसरे पर BJP, तो कांग्रेस सिर्फ 6 सांसदों के साथ तीसरे नंबर पर है। विपक्ष के जो नेता BJP के खिलाफ लड़ रहे थे, उनमें अब अखिलेश यादव ही मजबूत चेहरा बचे हैं।

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव BJP का मुकाबला कैसे करेंगे? वह सीएम योगी को जीत की हैट्रिक लगाने से कैसे रोकेंगे? चुनाव अकेले लड़ेगे या INDIA गठबंधन को साथ लेंगे?