Home Breaking News बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग: आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, पांच दशक...

बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग: आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, पांच दशक बाद हिंसा पर भी लगा विराम

24
0

बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड वोटिंग: आजादी के बाद सबसे ज्यादा मतदान, पांच दशक बाद हिंसा पर भी लगा विराम

 

गाल और तमिलनाडु में गुरुवार को आजादी के बाद सर्वाधिक मतदान हुआ। बंगाल की 152 सीटों पर 92.54 प्रतिशत और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.69 प्रतिशत वोट पड़े। साथ ही बंगाल में छिटपुट हिंसा को छोड़कर पांच दशक बाद पहली बार हिंसामुक्त मतदान हुआ।

2021 के बंगाल चुनाव में पहले चरण में 81.16 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि तमिलनाडु में इससे पहले 2011 सर्वाधिक 78.29 प्रतिशत वोट पड़े थे और तब अन्नाद्रमुक की सरकार बनी थी।कोलकाता ब्यूरो के अनुसार, चुनावी हिंसा के लिए दशकों से कुख्यात बंगाल में इस बार बिल्कुल उलट नजारा दिखा।पहले चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर आमतौर पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की लंबी प्रक्रिया के बाद हुए पहले चरण के मतदान को लेकर हरेक वर्ग का भारी उत्साह देखने को मिला। मतदान केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदाताओं ने वोट डाला।